फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fake character certificate issued for SP's seal

Ghazipur News: एसपी की मुहर बनाकर जारी कर दिया फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र

Sat, 03 May 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fake character certificate issued for SP's seal
गाजीपुर। फर्जीवाड़ा कर भारतीय नौसेना में नौकरी पाने की कोशिश करने वाला आरोपी पकड़ा गया है। एसपी की फर्जी मुहर और हस्ताक्षर कर अपने ही हाथों चरित्र प्रमाणपत्र जारी कर दिया। जबकि उसके खिलाफ पहले ही गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। शक होने पर भारतीय नौसेना ने सत्यापन कराया तो मामला सामने आ गया। इसके बाद आरोपी पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक करंडा थानाक्षेत्र के सीतापट्टी गांव निवासी आदित्य सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इधर, आदित्य का चयन भारतीय नौसेना में हो गया। नौसेना ने जॉइनिंग से पहले अभ्यर्थी से चरित्र प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने को कहा। उसने 17 अप्रैल को जारी चरित्र प्रमाणपत्र नौसेना को उपलब्ध कराया, जिसे देखने के बाद अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने फिर से सत्यापन कराने का निर्णय लिया। इसके लिए एसपी कार्यालय को ईमेल किया गया। यहां जांच की गई तो पता चला कि 17 अप्रैल को कोई चरित्र प्रमाणपत्र कार्यालय से निर्गत ही नहीं हुआ था। मामले की क्षेत्राधिकारी नगर से जांच कराई गई तो पता चला कि आदित्य सिंह के खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुकदमे को छिपाकर अनुचित लाभ पाने के लिए धोखाधड़ी और जालसाजी करते हुए उसने पुलिस अधीक्षक की मुहर और हस्ताक्षर बनाकर फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र जारी किया था। साथ ही भर्ती अधिकारी आईएनएस चिल्का भारतीय नौसेना को प्रेषित किया, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed