{"_id":"66c4e3c5d8a381c373053394","slug":"eye-on-more-than-30-suspects-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-119337-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 30 से अधिक संदिग्धों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 30 से अधिक संदिग्धों पर नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शहर व आसपास 12 केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को एसपी डॉ. ईरज राजा ने एक-एक करके सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों के मुताबिक 30 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां नजर रखे हुए हैं।
एसपी ने बताया कि पांच दिनों में दस पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न होगी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र को नोडल बनाया गया है। पूरे जनपद में 12 केंद्र बनाए गए हैं। यहां प्रत्येक पाली में पांच हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का मौका मिलेगा। प्रत्येक केंद्र नगर क्षेत्र के आसपास हैं। जहां परीक्षार्थियों को पहुंचने में मुश्किल से 15 से 20 मिनट लगेगा। टीम बार्डर पर भी सतर्क है। परीक्षार्थियों को दिक्कत न हो इसके लिए सिटी रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड पर पर्याप्त पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। संदिग्धों को चिह्नित कर नजर रखी जा रही है। एसपी ने एमएएच इंटर काॅलेज, डीएवी इंटर काॅलेज, राजकीय सिटी इंटर काॅलेज, राजकीय महिला पीजी काॅलेज, शिवनाथ सिंह राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, आदर्श इंटर काॅलेज महुआबाग, लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर काॅलेज परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इधर पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर एडीएम वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार और एसपी सिटी नगर ज्ञानेंद्र सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन अधीक्षक एनएस सिद्दीकी, जीआरपी प्रभारी राजकुमार और आरपीएफ से सुरक्षा पर विमर्श किया। पुलिस भर्ती परीक्षा में अधिकांश परीक्षार्थी ट्रेनों के जरिए ही आएंगे। इसको लेकर प्रशासन प्रत्येक व्यवस्था को पुख्ता करने में जुटा हुआ है।