फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Extort money from travelers at the station is

स्टेशन पर यात्रियों से होती है अवैध वसूली

Fri, 25 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 25 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
 Extort money from travelers at the station is
सिटी रेलवे स्टेशन पर एक तरफ यात्री सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में कार्य हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ वर्तमान में मौजूद सुविधाओं का बुरा हाल है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित शौचालय का इस्तेमाल करने का शुल्क दो रुपये
विज्ञापन


निर्धारित है जबकि पांच रुपये वसूले जा रहे हैं। रेट बोर्ड पर यह स्पष्ट लिखा है कि शौच और स्नान का पांच रुपये और सिर्फ शौचालय का इस्तेमाल करने का शुल्क दो रुपये है। इनका इस्तेमाल करने पर अधिक शुल्क लेने पर यदि कोई यात्री
विज्ञापन


आपत्ति जताता है तो वहां तैनात कर्मचारी विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं। यह स्थिति तब है जब जिले के सांसद मनोज सिन्हा रेल राज्य मंत्री हैं और आए दिन रेल अधिकारी स्टेशन का निरीक्षण करने आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए कठवामोड़ गांव निवासी राजीव, फुल्लनपुर निवासी शशिकांत, महराजगंज निवासी दिनेश गुप्ता, कांधरपुर निवासी रामभवन यादव और मंगला शर्मा ने बताया कि शौचालय का इस्तेमाल

करने पर दो की जगह पांच रुपये वसूल किया जाता है जबकि शौचालय का इस्तेमाल करने के साथ स्नान करने पर पांच रुपये का शुल्क निर्धारित है। रेट सूची पर यही रेट दर्ज है। इसको लेकर कर्मचारियों से कहासुनी हुई। शिकायत करने पर

स्थानीय रेलवे अधिकारी चुप्पी साध लिए। सबसे अधिक परेशानी का सामना तो महिलाओं को करना पड़ता है। महिलाओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था होने के बाद भी शौचालय के दरवाजे पर हमेशा ताला लटकता रहता है।


शिकायत की वह अपने स्तर से जांच कराएंगे। अगर निर्धारित रेट सूची से अधिक वसूली की जा रही है तो यह गलत है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार, जनसंपर्क  अधिकारी, वाराणसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed