{"_id":"68257a9c01721fb05a088ed7","slug":"extort-money-by-posing-as-son-of-prison-minister-used-to-call-officers-and-intimidate-them-arrest-in-ghazipur-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कारागार मंत्री का बेटा बन करता था वसूली, अफसरों को काॅल कर जमाता था धौंस, पूछताछ में खुली पोल; अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कारागार मंत्री का बेटा बन करता था वसूली, अफसरों को काॅल कर जमाता था धौंस, पूछताछ में खुली पोल; अरेस्ट
Thu, 15 May 2025 10:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 15 May 2025 10:54 AM IST
सार
यूपी के गाजीपुर के रहने वाले शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि वह जिला पंचायत का चुनाव लड़ना चाहता था। इसके लिए वह अपना भाैकाल बनाकर धनउगाही भी कर रहा था।
विज्ञापन
गाजीपुर पुलिस की गिरफ्त में शातिर युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Ghazipur Crime News: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का बेटा बताने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अधिकारियों को फोन कर अनर्गल दबाव बनाता था। एसपी डॉ. ईरज राजा के मुताबिक दुल्लहपुर थाना क्षेत्र देवरीबारी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पूछताछ में अभियुक्त उसने बताया कि उसकी तमन्ना अपने को प्रभावी दिखाने की थी। आर्थिक लाभ लेने के लिए वह लोगों की गलत सही समस्याओं को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के ऊपर दबाव बनाने के लिए फोन करता था।
विज्ञापन
वह अपना परिचय मंत्री दारा सिंह चौहान के पुत्र के रूप में देता था। कभी अपना नाम विनय सिंह चौहान व कभी अतुल चौहान बताता था। कहता था कि मैं लखनऊ से बोल रहा हूं।
विज्ञापन
बातचीत की रिकॉर्डिंग एडिट कर सोशल मीडिया साइट पर डालता था, जिससे लोग मुझे प्रभावशाली जानकर जुड़ सकें। इस कृत्य से उसे काफी आर्थिक लाभ हुआ। इस तरह अपनी जिंदगी अच्छे से गुजार रहा था। योजना भविष्य में जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की थी। मैं इसी प्रकार लोगों पर धौंस जमाता था।