{"_id":"680becc622e255899c020195","slug":"expressed-protest-by-burning-the-effigy-of-terrorists-and-handed-over-leaflets-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-131667-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आतंकियों का पुतला फूंकर जताया विरोध, सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आतंकियों का पुतला फूंकर जताया विरोध, सौंपा पत्रक
विज्ञापन
जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा सैलानियों की गई निर्मम हत्या को लेकर जनपद के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, स्वंय सेवी संगठनों और आमजनों ने आतंकियों का पुतला फूंककर विरोध जताया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा। इधर पुलिस ने मुख्य मार्गों, बाजारों में रूट मार्च कर लोगों को शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
खानपुर: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सैदपुर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला दहन किया और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विहिप के संगठन मंत्री नरेंद्र ने कहा कि यह घटना केवल मानवता पर ही नहीं, बल्कि हमारे धर्म और संस्कृति पर भी सीधा हमला है। बजरंग दल संयोजक मोहित मिश्रा ने कहा हम सब आज एकजुट होकर यह संदेश दे रहे हैं कि अब चुप नहीं बैठेंगे। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष बृजेश वर्मा, नगर मंत्री अमित चौरसिया, जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला सह मंत्री राजकिशन जायसवाल, हिंदू जनजागृति समिति के सदस्य गोपाल पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं कैंडल मार्च निकाल मारे गए पर्यटकों श्रद्धांजलि दी गई।
जखनिया : स्थानीय कस्बा के चौजा तिराहा पर तहसील बार एशोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा दिये गए घटना से आक्रोशित होकर आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान का प्रतीकात्मक पुतला फूंका । अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नेसार अहमद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला बनाकर तहसील ,ब्लाक के अलावा पूरे बाजार का भ्रमण कर चौजा तिराहा पर पुतला फूंका। आतंकवाद का सफाया करने के लिए संगठन सरकार के साथ खड़ा है। सेवराई: भदौरा विकास खण्ड के खंड विकास अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी घटना की निंदा की है और मृतकों के लिए शोक सभा का आयोजन श्रद्धांजलि दी। खंड विकास अधिकारी केके सिंह ने कहा कि इस घटना ने देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है। यह हमला देश की सुरक्षा के लिए ही चुनौती नहीं है बल्कि देशवासियों की भावनाओं पर गहरा आघात है। सैदपुर: पुलिस ने मुख्य मार्गों और बाजारों में रूट मार्च निकाल कर सभी लोगों को शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। सीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में निकाला गया रूट मार्च सैदपुर कोतवाली से होकर नगर के मुख्य मार्ग, तहसील मुख्यालय होते हुए नई सड़क त्रिमोहानी पर समाप्त हुआ।