फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Expressed displeasure on seeing open and hanging wires on the platform

Ghazipur News: प्लेटफाॅर्म पर खुले और लटकते तार देखकर नाराजगी जताई

Thu, 29 Jun 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure on seeing open and hanging wires on the platform
फोटो-
विज्ञापन

गोरखपुर जोन के पीसीएमई ने किया गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
पान-गुटखा खाकर सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालों पर कार्रवाई का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। गोरखपुर जोन के पीसीएमई मनोज अग्रवाल ने गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर खुले और बिजली खंभे से लटकते तार देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दो दिन पहले ही दिल्ली में करंट लगने से महिला की मौत हो गई थी। क्या यहां पर भी ऐसी ही घटना करवाना चाहते हैं।
पीसीएमई ने अधिकारी को जल्द से जल्द तारों की गड़बड़ियों को दूर करने को कहा। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर एलटी विद्युत खंभे में अर्थ प्वाइंट छूटा देखकर उसे ठीक कराने को कहा। इसके पहले उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई, शौचालय, वाटर बूथ एवं रेल लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर पान-गुटका के दाग देखने पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

वहीं शौचालय में दरवाजा और दरवाजे की कुंडी खराब होने पर संबंधित पर नाराजगी जाहिर की। स्टेशन पर लगे वाटर बूथ में पानी लीकेज, पानी नहीं आने और पान-गुटका के दाग-धब्बे दिखने पर अधिकारियों को साफ-सुधरा रखने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि पान-गुटका खाकर स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक एसएन सिद्दकी, टीआरडी अधिकारी, इलेक्ट्रिकल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed