फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Express collided with the truck flew fighter Prkchche

सेनानी एक्सप्रेस से टकराकर ट्रक के परखच्चे उड़े

Sat, 28 Nov 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 28 Nov 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
Express collided with the truck flew fighter Prkchche
 नंदगंज के सहेड़ी रेलवे क्रासिंग के फाटक को तोड़ता हुआ गिट्टी लदा एक ट्रक शनिवार की भोर में साढ़े चार बजे 12561 अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से टकरा गया। टक्कर से ट्रक के परखच्चे उड़ गए और गिट्टी सड़क पर बिखर गई।
विज्ञापन


घटना के पहले चालक ट्रक से कूदकर भाग निकला। डीआरएम सहित रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रैक से ट्रक का मलबा हटवाने के बाद 2 घंटे 45 मिनट विलंब से ट्रेन आगे रवाना हुई। घटना के चलते चार ट्रेनें प्रभावित रहीं। गेटमैन ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ आरपीएफ में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन



करीब पांच घंटे विलंब से चल रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस शनिवार की सुबह 4.22 बजे के करीब सिटी रेलवे स्टेशन से वाराणसी की ओर रवाना हुई। ट्रेन को गुजारने के लिए सहेड़ी रेलवे क्रासिंग के गेटमैन ने फाटक बंद कर दिया था। इसी दौरान साढ़े चार बजे के करीब वाराणसी की तरफ से आ रहा गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रक क्रासिंग के पहले फाटक को तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय ट्रेन क्रासिंग पर आ पहुंची, यह देख चालक ट्रक से कूद पड़ा। उधर रेल पटरी पर ट्रक को देख ट्रेन चालक ने रफ्तार कम करने की कोशिश पर ट्रेन ट्रक के परखच्चे उड़ाते हुए आगे निकल गई। इंजन में  मलबा फंस जाने पर चालक ने ट्रेन रोक दी। ट्रेन के झटका लगने और टक्कर की तेज आवाज से यात्री सहम गए और ट्रेन के खड़ी होते ही कई लोग बाहर कूद पड़े। गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल को दी।

जानकारी होते ही यातायात निरीक्षक संजय सिंह, डीआरएम सतीश के कश्यप सहित अन्य रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में वहां भीड़ एकत्र हो गई। क्रासिंग अवरुद्ध होने गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। रेल अधिकारियों ने तत्काल ट्रक का मलबा हटवाने का कार्य शुरू कराया। गैस से काटकर ट्रक के मलबे को ट्रैक से हटाया गया।



इसके बाद 7.20 बजे ट्रेन धीमी रफ्तार में नंदगंज स्टेशन पर पहुंची। यहां से दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। घटना के चलते अप डेमू सवारी, अप बलिया पैसेंजर, डाउन पैसेंजर तथा डाउन लखनऊ-छपरा ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी कर दी गईं। गेटमैन बृजेश तिवारी ने आरपीएफ औड़िहार में अज्ञात ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed