फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Explanation sought from 18 including 13 Anganwadis

Ghazipur News: 13 आंगनबाड़ी समेत 18 से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 23 Dec 2024 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from 18 including 13 Anganwadis
गाजीपुर। रेवतीपुर ब्लाक के बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सोमवार को सीडीपीओ अरुण कुमार दुबे ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें केंद्र न खोलने और अन्य विभागीय कार्यों में घोर लापरवाही पर 13 आंगनबाड़ी व पांच कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। साथ ही चेताया है कि तीन दिन के अंदर जारी नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का वेतन रोकने के साथ ही उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीडीपीओ अरुण कुमार दुबे ने ब्लाक स्तरीय समीक्षा में निरीक्षण के दौरान पांच आंगनबाड़ी केंद्र पाया। 13 आंगनबाड़ी द्वारा कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण न करना, उनका वजन, लंबाई का प्रति माह सही अंकन पोर्टल पर नहीं किया गया। साथ ही तीव्र कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती न कराए जाने आदि लापरवाही को गंभीर मानते हुए उक्त कार्रवाई की है। सीडीपीओ अरुण कुमार दुबे ने बताया कि आंगनबाड़ी न खोलने और अन्य विभागीय योजनाओं में लापरवाही पाए जाने पर कुल 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित कुल 18 लोगों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed