फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Expedition

शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस

Thu, 07 Sep 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 07 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Expedition
जुलूस निकालते प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के लोग।
संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय कार्यकारिणी के आहवान पर शिक्षामित्रों ने गुरुवार को विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश और केंद्र सरकार की आलोचना की। इसके बाद धरना स्थल से जुलूस निकालकर विरोध जताया। इस दौरान दौरान लंका के पास वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद महुुआबाग स्थित बीएसए कार्यालय के सामने की की जमकर नारेबाजी। साथ ही सीएम को संबोधित पत्रक सदर एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामप्रताप यादव ने कहा कि एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। करीब 16 वर्षों से लगातार प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्रों के आगे अधिक उम्र हो जाने के कारण अब रोजगार जैसा कोई विकल्प नहीं है। आंदोलन के माध्यम से अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए कटिबद्ध है। अपने संघर्षों के दाम पर शिक्षामित्र सरकार को मजबूर करके ही मानेगी। शिक्षामित्र के भविष्य को देखते हुए अगर सरकार नहीं चेती तो इसका परिणाम अत्यधिक भयंकर होगा। संरक्षक अशोक राय ने कहा कि सीएम ने जिस तरह से पीठ में छुरा घोंपने का कार्य किया है।
विज्ञापन


आने वाले समय में हम इसकी शुद्ध सहित वापसी करेंगे। उन्होंने 10 हजार का झुुनझुना देकर स्वाभिमान से खिलवाड़ किया है। कहा कि अब भी समय है तत्काल दस हजार का प्रस्ताव वापस करें। नहीं तो प्रदेश सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सभा के बाद शिक्षामित्रों ने धरनास्थल से जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस सिंचाई विभाग चौराहा होते हुए लंका पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सकलेनाबाद होते हुए बीएसए कार्यालय महुआबाग पर नारे बाजी किया। इसके बाद मुख्य डाकघर होते हुए सीएम को संबोधित पत्रक सदर एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर मंजय, ब्रजनाथ, मनोज, श्याम अवध, डिम्पल राय, माया साहू, नाजिया, मंजू सिंह, प्रमिला, संजय, सुदेश, अशोक सिंह, आशीष, सुभाष प्रजापति, कृष्णकांत आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed