फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Exercise to break the Kathwamod bridge begins

कठवामोड़ पुल को तोड़ने की कवायद शुरू

Sun, 27 Sep 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Exercise to break the Kathwamod bridge begins
कठवामोड़ पुल को तोड़ने की तैयारी में जुटे कार्यदाई संस्था के कर्मचारी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। गाजीपुर-बलिया राजमार्ग पर कठवामोड़ के पास स्थित बेसो नदी के जर्जर पुल को तोड़ने की कवायद शुरू हो गई। विकल्प के रूप में पुल के नीचे बाईपास सड़क पर आवागमन जारी है। गत 22 फरवरी को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और विधायक अलका राय ने यहां फोर लेन के तहत बनने वाले पुल का शिलान्यास किया था। इस पुल को मित्तल ब्रदर्स इंजीनियर्स एंड कांट्रेक्टर की ओर से बनवाया जा रहा है। इस संस्था को इस जर्जर पुल को तोड़कर नए सेतु का निर्माण कराना है। बेसो नदी पर बना पुल करीब सात दशक पुराना था, जिसकी हालत बहुत जर्जर हो गई थी। इस पुल से कासिमाबाद, रसड़ा, देवरिया, सलेमपुर के अलावा भरौली होते हुए बिहार के बक्सर, पटना, माझी घाट आदि जाते हैं। एनएचआई ने पुल की जर्जर हालत देखते हुए उसे बंद करा दिया। यहां डायवर्जन के रूप में एक बाईपास सड़क बनाई गई है। पुल पर हल्के वाहन और डायवर्जन रुट पर बड़े वाहनों का आना-जाना था। अब हर प्रकार के वाहन बाईपास सड़क से ही आ जा रहे हैं। यहां फोरलेन भी प्रस्तावित है। यहां बन रहा नया पुल भी उसी फोरलेन के तहत ही बनाया जा रहा है। कार्यदाई संस्था के अवर अभियंता विजय मित्तल ने बताया कि ब्रेकर मशीन से पुल को करीब 20 दिन में तोड़ दिया जाएगा। पुरानी जगह पर ही फोरलेन के अनुसार नया पुल बनाया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने में करीब डेढ़ वर्ष तक का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed