फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Example of Humanity: Breaking the Roja, Rosadar saved the life of the innocent by giving blood 

मानवता की मिसाल : रोजा तोड़कर रोजेदार ने खून देकर मासूम की बचाई जान

Sat, 24 Apr 2021 11:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Apr 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Example of Humanity: Breaking the Roja, Rosadar saved the life of the innocent by giving blood 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गाजीपुर में  मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक रोजेदार ने रोजा तोड़कर अपना खून देकर एक मासूम की जान बचा ली। उन्होंने बताया कि वह अल्लाह पाक से दुआ कर रहा है कि लाडो  बिटिया जल्द से जल्द स्वस्थ हो। रोजेदार के इस काम की लोगों ने खूब सराहना की।

विज्ञापन


अतीक अहमद राईनी ने बताया कि सोशल मीडिया पर शिवांश त्रिपाठी के माध्यम से जानकारी मिली की एक चार वर्षीय बिटिया लाडो पुत्री संतोष गुप्ता निवासी गहमर सदर अस्पताल में भर्ती है। इलाज के दौरान तत्काल खून की आवश्यकता है। कोविड संक्रमण के चलते कोई आगे नहीं आ रहा है। बताया कि तत्काल शिवांश से फोन पर बातकर वह शनिवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचा। यहां डॉक्टर ने बताया कि रोजा रहने के कारण आप खून नहीं दे सकते हैं। ऐसे में अतीक अहमद राईनी ने मासूम की जान बचाने के लिए रोजा तोड़ दिया और एक यूनिट खून देकर मासूम की जान बचाई। इस दौरान रजनीश मिश्रा, शेर अली राईनी, अभिषेक यादव मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed