फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Examined 62 samples of various food items.

Ghazipur News: विभिन्न खाद्य पदार्थों के 62 नमूनों की जांच की

Sat, 27 Apr 2024 04:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Examined 62 samples of various food items.
गाजीपुर। फूड सेफ्टी ऑन व्हील (एफएसडब्ल्यू) वैन के माध्यम से जमानिया तहसील क्षेत्र में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 62 नमूनों की जांच की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य) आरसी पाण्डेय ने बताया कि मलसा कला क्षेत्र में मिल्क के दो, मिल्क प्रोडक्ट के चार, मिल्क स्वीट के 13 तथा अन्य स्वीट्स के 14 नमूने लिए गए। इसके साथ ही दाल के छह, मसाला के 11, खाद्य तेल के तीन, नमकीन के एक, अन्य खाद्य पदार्थ के आठ जैसे गुड़ के तीन, चायपत्ती के तीन एवं ड्राई फ्रूट के दो सहित कुल 62 नमूनोंं की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इनमें मिल्क स्वीट के नौ एवं अन्य स्वीट्स के दो नमूनों में सिंथेटिक कलर पाया गया। अन्य खाद्य पदार्थ मिल्कशेक के दो नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। मौके पर ही खाद्य कारोबार कर्ताओं को जांच रिपोर्ट से अवगत कराया गया। उन्हें खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार का निर्देश दिया गया। एफएसडब्ल्यू वैन का संचालन मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश कुमार आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed