फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Exam results will be available online for the first time

Ghazipur News: पहली बार ऑनलाइन मिलेगा परीक्षा परिणाम

Sat, 01 Mar 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Exam results will be available online for the first time
बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कक्षा एक से आठ की वार्षिक परीक्षाएं 24 से 28 मार्च के बीच होंगी। इसके लिए जिला स्तर पर डायट के माध्यम से पेपर तैयार किए जाएंगे। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। परीक्षा परिमाण 29 मार्च को घोषित किया जाएगा। पहली बार विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रेरणा पोर्टल पर प्रत्येक विद्यार्थियों का परिणाम उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक होगी। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा सिर्फ मौखिक होगी। कक्षा दो एवं तीन में मौखिक एवं लिखित परीक्षा होगी। इसके अंक 50-50 होंगे। कक्षा चार-पांच में मौखिक एवं लिखित परीक्षा होगी। इसके अंक 30-70 होंगे। कक्षा छह से आठ की परीक्षा सिर्फ लिखित ही होगी। इसमें पूरे नंबर लिखित परीक्षा के ही दिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि लिखित परीक्षा ढाई घंटे की होगी। मौखिक परीक्षा की अवधि प्रधानाध्यापक आवश्यकतानुसार तय करेंगे। कक्षा सात तक की वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन विद्यालय के ही शिक्षक करेंगे। कक्षा आठ की कॉपियों का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर अन्य संकुल के शिक्षकों से कराया जाएगा। मूल्यांकन का कार्य परीक्षा के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद प्रत्येक विद्यालय कक्षावार छात्रों के वार्षिक परीक्षा के अंक प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर दिया जाएगा। यह विद्यालय में अभिभावकों को 29 मार्च को परीक्षा परिणाम के रूप में दिया जाएगा। वार्षिक परीक्षाफल जारी करने के समय छात्र-अभिभावकों की बैठक की जाएगी। इसमें उन्हें मूल्यांकन की गई कॉपियां दिखाई जाएंगी और इसके बाद उन्हें रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed