फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ex-servicemen pay tribute to martyr Udit Narayan

Ghazipur News: बलिदानी उदित नारायण को पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 12 Dec 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen pay tribute to martyr Udit Narayan
रामपुर गांव में उदित नारायण उपाध्याय के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।
रेवतीपुर। रामपुर उर्फ साधोपुर गांव में बृहस्पतिवार को बलिदानी उदित नारायण उपाध्याय का 12 वां बलिदान दिवस मनाया गया। वे सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर रहते हुए बलिदान हुए थे। इस दौरान मुख्य अतिथि यूपी ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शकरेंदू उपाध्याय ने शहीद के तस्वीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस शहादत दिवस के अवसर पर मौजूद अन्य पूर्व सैनिकों, ग्रामीणों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद के सम्मान में लोगों ने दो मिनट का मौन रखते हुए भारत माता की जय और शहीद उदित नारायण उपाध्याय अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए। इससे पूरा माहौल देशभक्ति मय हो गया। साथ ही लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने और शहीद के पदचिह्नों पर चलने की शपथ ली। बता दें कि सीआरपीएफ में सहायक सब इंस्पेक्टर उदित नारायण उपाध्याय वर्ष 1981 में में भर्ती हुए थे। 11/12 दिसंम्बर 2013 जब वह अपने साथियों संग जम्मू के नौगाम बाईपास पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने घात लगाकर गश्ती दल पर अंधाधुंध फायर झोंक दिया। इसमें उदित नारायण उपाध्याय वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि द्वय सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर चंदौली के एएसआई संतोष तिवारी के अलावा पूर्व कैप्टन बब्बन राम, आलोक उपाध्याय, नागा राय प्रधान पति, अजीत राय प्रधान प्रतिनिधि, हीरारंजन उपाध्याय, शिवकुमार, रामाधार राय, नागेश दूबे, कैप्टन सुब्बा यादवगोरा, सूबेदार मेजर झारखंडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed