फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Every youth of the country shines on the world stage: Akhilesh

देश का हर युवा विश्व पटल पर चमके : अखिलेश

Wed, 12 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Every youth of the country shines on the world stage: Akhilesh
खानपुर। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बहदिया गांव में कांग्रेस छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि युवा दिवस मनाने का मतलब है कि सरकार युवाओं के मुद्दों और उनके रोजगार पर ध्यान आकर्षित करे। केंद्र सरकार जुमलों के बजाए रोजगार मुहैया कराए। सरकार अपने रोजगार देने के वादे को पूरा करे और युवा प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय फलक पर उभारने के लिए पूरा सहयोग और मदद करें। आज युवा राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में सामाजिक और राजनैतिक जिम्मेदारियों को भूलकर विलासिता के कार्यों में अपना समय नष्ट कर रहा है। लालजी यादव ने कहा कि भारत को युवाओं का देश कहा जाता है। आज के युवा वर्ग को अपने विद्यार्थी जीवन में अध्ययनशील, संयमी, चरित्र निर्माण के लिए आत्मानुशासन लाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का प्रयास करने चाहिए। जिसके लिए समय का सदुपयोग आवश्यक है। विद्यालय को मस्ती की पाठशाला समझ कर समय गंवाने वाले युवा स्वयं अपने साथ अन्याय करते हैं, जिसकी भारी कीमत जीवन भर चुकानी पड़ती है। इस अवसर पर नामवर यादव, पुनीत आदि ने भी विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed