फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Every child studying in 1046 co-located Anganwadi centers will get stationery every month.

Ghazipur News: 1046 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले हर बच्चे को हर महीने स्टेशनरी मिलेगी

Wed, 05 Aug 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Every child studying in 1046 co-located Anganwadi centers will get stationery every month.
गाजीपुर। अब बच्चों की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि रंगों और चित्रों के साथ और भी रोचक बनेगी। पेंसिल, क्रेयान, वाटर कलर, चार्ट, फ्लैश कार्ड और कार्यपत्रक जैसी चीजें अब उनकी पढ़ाई का हिस्सा होगी। इसके लिए को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को हर महीने स्टेशनरी मिलेगी।
विज्ञापन

इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि जिले के 1046 को-लोकेटेड केंद्रों को एक हजार रुपये की दर से दस महीने का दस हजार रुपये विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न विकासखंडों में 4127 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। नई शिक्षा नीति में प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-एक में प्रवेश से पहले तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में स्टेशनरी खरीदने के लिए पांच सदस्यों वाली एक समिति का गठन किया जाएगा जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को अध्यक्ष, विद्यालय के प्रधानाध्यापक-इंचार्ज प्रधानाध्यापक सदस्य सचिव, संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सदस्य, संबंधित क्षेत्र की सुपरवाइजर सदस्य और नोडल अध्यापक प्री-प्राइमरी भी इसके सदस्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed