{"_id":"5e1b5a6b8ebc3e87975ad951","slug":"even-the-fifth-day-of-the-young-man-was-not-revealed-ghazipur-news-vns504845971","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में कूदे युवक का पांचवें दिन भी नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में कूदे युवक का पांचवें दिन भी नहीं चला पता
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के हमीद सेतु से बीते दिनों गंगा में कूदे युवक का पांचवें दिन भी कुछ पता नहीं चला। उसकी तलाश जारी है। बेटे की याद में मां सहित पूरा परिवार बिलख रहा है। लोग परिजनों को दिलासा देते हुए उनके दुख को बांटने में जुटे हैं। मालूम हो कि नगर के रुईमंडी मुहल्ला निवासी नरेश गुप्ता का पुत्र रवि गुप्ता (22) हमीद सेतु के पास सड़क किनारे मूंगफली बेचता था। वह बीते आठ जनवरी की सुबह करीब सात बजे घर से निकला था। वह हमीद सेतु पर पहुंचा और रेलिंग के पास चप्पल और दस्ताना रखकर गंगा में कूद गया था। उस पर नजर पड़ते ही सेतु पर आवागमन करने वालों में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही परिवार के लोगों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और युवक की तलाश शुरू करा दी थी, लेकिन काफी प्रयास के बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका।
परिजनों ने बताया कि रवि के दोस्त से हम लोगों को पता चला है कि रवि ने कुछ लोगों से अपने दोस्त को ब्याज पर पैसा दिलाया था। जिन्होंने ब्याज पर पैसा दिया था, उन लोगों ने घटना से पहले रवि को कमरा में बंद कर मारा-पीटा था। पैसा वापस कराने के लिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी वजह से रवि आत्महत्या करने को विवश हुआ।
पांचवें दिन भी रवि का पता न चल सका और खोजबीन जारी रही। परिवार के लोग गंगा की लहरों को निहारते रहे। परिजन रोते बिलखते रहे। बेटे को याद करते हुए मां शांति लगातार आंखों से नीर बहा रही है। लोग परिजनों का दुख बांटते हुए उन्हें सांत्वना देने में जुटे हुए हैं। शनिवार को डीएसएचआरडी मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों के साथ परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। इस संबंध में सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।