फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Even after decades, hundreds of houses in three villages did not get water connection

दशकों बाद भी तीन गांव के सैकड़ों घरों को नहीं मिला पानी का कनेक्शन

Sun, 11 Apr 2021 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Even after decades, hundreds of houses in three villages did not get water connection
सुहवल। घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाने के उद्देश्य से रेवतीपुर ब्लाक के आठ ग्राम पंचायतों में लाखों की लागत से आठ पानी टंकी की स्थापना करने के साथ ही करीब 80 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइप लाइन बिछे करीब चार दशक बीत गए। बावजूद इसके विभागीय उदासीनता के चलते तीन गांव के सैकड़ों घरों को कनेक्शन नहीं मिल पाया है। ऐसे में यहां के लोगों की प्यास हैंडपंपों के सहारे बुझ रही है।
विज्ञापन

गंगा के किनारे गांवों में स्थापित हैंडपंपों के पानी में आर्सेनिक की मात्रा अधिक होने से शासन की ओर से पानी टंकी का निर्माण कराया गया, लेकिन इसका लाभ कई वर्ष बीतने के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिल सका। क्षेत्र के बेमुआ, अठहठा एवं भिक्खीचौरा गांव के एक भी घर को अभी तक कनेक्शन जल निगम द्वारा नहीं दिया गया है। इस कारण जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है, जो विभागीय उदासीनता को साफ दर्शा रहा हैै। देखा जाए तो योजना के तहत ब्लाक में 46 ग्राम पंचायत एवं 97 राजस्व गांव के तहत 30 हजार के आसपास घर हैं। इनकी कुल आबादी करीब दो लाख के आसपास है। इसके सापेक्ष मेें विभाग के द्वारा इन आठ पानी टंकियों से महज 702 घरों में ही कनेक्शन दिया गया है। यही नहीं सबसे अधिक आबादी वाले गांव रेवतीपुर में मात्र 72 कनेक्शन ही दिए गए हैं, जबकि नगसर में 323, बसुका 75, नवली 220, मेदिनीपुर में 77, डेढ़गांवा में 105 घरों में ही कनेक्शन हैं। जबकि सुहवल स्थित पानी टंकी वर्षों से बंद पड़ी है, इससे पांच घरों में ही पानी का कनेक्शन है। जबकि जमीनी हकीकत तो यह है कि यह सिफ कागजों तक ही सिमटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed