{"_id":"5e9c6d1a8ebc3e6fed13291c","slug":"eunuchs-created-ruckus-when-bike-was-challaned-ghazipur-news-vns521066665","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक का चालान काटा तो किन्नरों ने किया हंगामा, शोरशराबे के दौरान किन्नरों के कपड़ा उतारते ही भागे एसआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक का चालान काटा तो किन्नरों ने किया हंगामा, शोरशराबे के दौरान किन्नरों के कपड़ा उतारते ही भागे एसआई
Sun, 19 Apr 2020 08:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
किन्नरों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में रविवार की दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एसआई ने बाइक से जा रहे तीन किन्नरों की बाइक का चालान कर दिया और हाथापाई में एक किन्नर का मोबाइल टूट गया। सूचना मिलते ही किन्नरों के साथी वहां जुट गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
शोर-शराबे के बीच किन्नरों ने कपड़ा उतार दिया। इस पर एसआई वहां से भाग खड़े हुए। थाने पहुंचे किन्नर एसआई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष ने मोबाइल की मरम्मत कराने और चालान वापस करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना थाना क्षेत्र के नसीरपुर डांड़ी गांव निवासी तीन किन्नर दोपहर में एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर में यादव मोड़ के पास ड्यूटी पर तैनात थाना के एसआई अश्विनी दुबे ने उन्हें रोक लिया। लाकडाउन के उल्लंघन की बात कहते हुए बाइक का चालान कर दिया। इस पर वे हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
बाद में वे थाना पहुंच गए और हो-हल्ला करते हुए एसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने के प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने मोबाइल को ठीक कराकर देने एवं बाइक के कटे चालान को निरस्त करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किन्नर शांत हुए। थानाध्यक्ष ने किन्नरों को मास्क देकर थाना से विदा किया।