फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Entered the house and beat up the businessman along with his wife and son

घर में घुसकर पत्नी-पुत्र समेत व्यापारी को पीटा

Wed, 26 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up the businessman along with his wife and son
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में दीपावली के दिन सोमवार की देर रात दबंगों ने एक मकान में घुसकर व्यापारी, उसके पत्नी एवं पुत्र को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद एवं दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मामूली सी बात को लेकर दबंग युवक व्यापारी शिवमुनी चौहान के पुत्र भोला को सड़क पर मारने-पीटने लगा। भोला किसी तरह जान बचाकर अपने घर आ गया। इसके बाद दबंग ने फोन करके अन्य लोगों को बुला लिया और व्यापारी के घर पर धावा बोल दिया। दबंगों ने व्यापारी शिवमुनी चौहान एवं उनकी पत्नी सुभावती को भी मार पीटकर घायल कर दिया। जबकि भोला को घर से कुछ दूरी पर ले जाकर मारने-पीटने लगे। घटना स्थल पर भीड़ एकत्र होता देख दबंग फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित हार्डवेयर व्यापारी शिवमुनि चौहान ने मुख्य आरोपी उपेंद्र चौहान के खिलाफ नामजद एवं दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी उपेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इधर घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बीते 25 अक्टूबर की शाम दुल्लहपुर बाजार में उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में बैठक की। साथ ही घटना की निंदा भी की। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed