फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Enrollment will be done in secondary schools on the lines of Council

Ghazipur News: परिषदीय की तर्ज पर माध्यमिक विद्यालयों में होगा नामांकन

Fri, 07 Jul 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Enrollment will be done in secondary schools on the lines of Council
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर माध्यमिक के विद्यालयों में भी विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के लिए 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष नामांकन अभियान के तहत कक्षा आठ उत्तीर्ण विद्यार्थियों का नजदीक के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित एवं अन्य बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा। जिले में 28 राजकीय हाईस्कूल-इंटर कॉलेज संचालित हैं। इनमें छात्र-छात्राओं की संख्या कम होने से सीटें खाली रह जाती है। निजी कॉलेजों की ओर छात्र-छात्राओं का झुकाव ज्यादा रहता है। ऐसे में शासन ने परिषदीय स्कूलों की तर्ज माध्यमिक विद्यालयों में भी नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है। राजकीय इंटर कॉलेजों के अध्यापक-अध्यापिकाएं घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करेेंगे। इसके तहत कक्षा आठ पास करने वाले छात्र-छात्राओं को नजदीक के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन कॉलेजों में प्रवेश दिलाया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने पत्र जारी कर 31 जुलाई तक अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक संयुक्त टीम बनाकर घर-घर संपर्क करेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के उप सचिव रामअवतार यादव ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए रैली निकाली जा रही है। शिक्षकों घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला दिलाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed