फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   English liquor worth two lakh recovered, smuggler absconding

Ghazipur News: दो लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

Tue, 17 Jan 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
English liquor worth two lakh recovered, smuggler absconding
रेवतीपुर थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान स्कार्पियों के जरिए बिहार ले जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद की है। करीब दो लाख 30 हजार 400 रुपये की 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस स्कार्पियों को सीजकर फरार तस्करों की तलाश में जुट हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि वह पुलिस कर्मियों के साईतबांध पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सुहवल की ओर से एक तेज रफ्तार बिहार नंबर की सफेद स्कार्पियों आती दिखाई पड़ी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह तेज रफ्तार रेवतीपुर की ओर भागने लगा। शक होते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसका पीछा शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि शराब से भरी स्कार्पियों में सवार तस्कर पकड़ेजाने से स्कार्पियों छोड़ कर फरार हो गए। बताया कि फरार तस्करों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करों की तलाश की जारी है। जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

तमंचा और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के भैसही पुल सलामतपुर के पास से पुलिस टीम ने सोमवार को एक तमंचा और दो कारतूस के साथ एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक मोहम्मद सरवर पुलिस के साथ अपराधियों की धर पकड़ के लिए भैसही पुल सलामतपुर बफासला के पास भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान शातिर आनंद सरोज निवासी मसीवीर मउवा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed