{"_id":"573b641e4f1c1ba171ac7073","slug":"engine-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमजीवी का इंजन फेल, खड़ी रही ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमजीवी का इंजन फेल, खड़ी रही ट्रेनें
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 18 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
ऐशबाग-सीतापुर छोटी लाइन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की भोर में करीब पांच बजकर सात मिनट पर श्रमजीवी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इस कारण ट्रेन जहां की तहां खड़ी रही। इसके चलते कई अन्य ट्रेनें भी जहां की तहां खड़ी रही।
श्रमजीवी का इंजन फेल होने से 13202 बाम्बे जनता जमानिया होम, 13258 जनसाधारण धीना में, 12316 अनन्या एक्सप्रेस सकलडीहां, 13008 तूफ़ान एक्सप्रेस सकलडीहा में खड़ी रही। इसके अलावा 12368 विक्रमशिला कुचमन, 12295 संघमित्रा कुचमन में खड़ी रही। इंजन खराब होने की सूचना श्रमजीवी एक्सप्रेस के ड्राइवर बीएन सिंह ने स्टेशन मास्टर आरआर सिंह को दी। श्री सिंह ने तत्काल कंट्रोल को सूचना दी।
आरआर सिंह ने बताया की अप लूपलाइन में मालगाड़ी खड़ी थी। कंट्रोल से आदेश लेकर श्रमजीवी एक्सप्रेस में जोड़कर पांच बजकर 54 मिनट पर ट्रेन को दरौली लूप लाइन के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन दरौली में 6 बजकर 20 मिनट पर पहुंची। मुगलसराय से इंजन आने पर ट्रेन सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर रवाना होनी शुरू हुईं। यातायात सुचारू होने में एक घंटे से अधिक समय लग गया। इस दौरान भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।