फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Engine failed, Dadar Express stood at Audhihar junction for three hours

Ghazipur News: इंजन फेल, औड़िहार जंक्शन पर तीन घंटे खड़ी रही दादर एक्सप्रेस

Fri, 30 May 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Engine failed, Dadar Express stood at Audhihar junction for three hours
औड़िहार (गाजीपुर)। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर गोरखपुर तक जाने वाली 15017 दादर एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार को औड़िहार जंक्शन पर फेल हो गया। इसके कारण यह गाड़ी तकरीबन तीन घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। वाराणसी से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान उमस भरी गर्मी में यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दादर एक्सप्रेस औड़िहार जंक्शन पर निर्धारित समय दोपहर दो बजे पहुंची। मगर, यहां से काफी देर तक ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। ट्रेन न चलने के कारण परेशान यात्रियों ने जानकारी ली तो पता चला कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया है। ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी जानकारी वाराणसी कंट्रोल रूम को दी। तीन घंटे बाद शाम पांच बजे के आसपास वाराणसी से जब दूसरा इंजन आया तब दादर एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। वहीं लंबे समय तक ट्रेन के खड़ी रहने के कारण यात्रियों को उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी की इस ट्रेन का इंजन फेल होने के घंटों स्टेशन पर खड़े रहने से यात्री गर्मी से बेहाल हो गए। बड़ी संख्या में यात्री चाय-नाश्ते की दुकानों और शेड के नीचे छांव में बैठे दिखाई दिए। स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके कारण दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed