फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Encroachment removed; Jasauli's public path opened after 15 years.

Ghazipur News: अतिक्रमण हटाया, 15 साल बाद खुला जसौली का सार्वजनिक रास्ता

Mon, 06 Jul 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed; Jasauli's public path opened after 15 years.
जसौली गांव में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटवाने पहुंची राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम।
दुल्लहपुर। जसौली गांव में करीब 15 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बाधित सार्वजनिक रास्ते को रविवार देर शाम लगभग छह बजे बजे राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने खाली करा दिया। कार्रवाई के दौरान रास्ते की पैमाइश कर अतिक्रमण हटवाया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के सार्वजनिक रास्ते पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा ईंट की दीवार खड़ी कर, गोबर का ढेर लगाकर तथा पेड़ लगाकर कब्जा कर लिया गया था। इससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था और प्रभावित परिवारों के घर तक पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन भी घर तक नहीं पहुंच पा रहे थे। ग्रामीणों ने पिछले 15 वर्षों में कई बार विभिन्न अधिकारियों से शिकायत कर रास्ता खाली कराने की मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में गांव की मंजू देवी पत्नी अवधेश ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या बताई और रास्ता मुक्त कराने की मांग की। डीएम के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम ने रास्ते की पैमाइश कर सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण को हटवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed