फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Encompass lockout

तालाबंदी कर दिया धरना

Mon, 24 Oct 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Encompass lockout
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के धरने में बोलते परिषद के अध्यक्ष अंबिका दूबे।

विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी कंचन कुमार जायसवाल के ऊपर हमला करने वाले कोटेदार की गिरफ्तारी न होने पर ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी संघर्ष समिति ने सोमवार को आस्तीन चढ़ा ली। विभिन्न विकासखंडों पर तालाबंदी कर धरना दिया। इस दौरान मांग से संबंधित पत्रक खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया।
सदर विकास खंड परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। सभा में जिलामंत्री काशीनाथ झॉ, संजय सिंह, कमलेश सिंह, अनिल मौर्य, शशिकांत पांडेय, संजय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार खंड विकास कार्यालय में तालाबंदी कर धरना देकर कोटेदार की गिरफ्तारी न होने पर नराजगी व्यक्त किया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष सूर्यभान राय ने कहा कि दोषी कोटेदार को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा हमारा कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरना स्थल पर आकर खंड विकास अधिकारी शिवमूरत राम ने मांग पत्र लेकर उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत गंगासागर, राम नरायण सिंह यादव, प्रेम सिंह, हरिमोहन सिंह, अरूण कुमार, प्रेमकुमार राय, संतकुमार जायसवाल, ओमप्रकाश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

सुहवल संवाददाता के अनुसार रेवतीपुर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं  ग्राम विकास अधिकारियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुये तालाबंदी की। सभा में अशोक कुमार यादव,रामनिवास राय, अशोक कुमार राय, सरोज सिंह, प्रवीण  श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बिरनो संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी कंचन जायसवाल पर हमला करने वाले कोटेदार की गिरफ्तारी  के लिए कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें एडीओ पंचायत श्रीराम यादव, रामप्रकाश राम, नफीस अहमद, राजेंद्र यादव, मधुलावती देवी उपस्थित थीं। भदौरा संवाददाता के अनुसार धरना सभा में ग्राम विकास अधिकारियों ने कहा कि कोटेदार  द्वारा हमला करना निंदनीय है। इस दौरान मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ राम अभिलाष को सौंपा। धरना में ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार, कृष्ण कुमार  प्रजापति, जितेंद्र सिंह, मदन मोहन, राधेश्याम यादव आदि उपस्थित थे। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार ब्लाक परिसर में धरना देकर कोटेदार की गिरफ्तारी की मांग की गई। इसके अलावा अन्य विकासखंड कार्यालयों पर भी कार्य बहिष्कार कर धरना दिया गया।

मरदह संवाददाता के अनुसार विकासखंड मुख्यालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी कंचन  जायसवाल के ऊपर हमले के विरोध में ग्राम  पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास  अधिकारियों ने कार्य वहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया।  धरना में संयुक्त  कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष  अंबिका प्रसाद दूबे, जिलाध्यक्ष सुरेश  सिंह,  ओमप्रकाश यादव, राकेश सिंह, चंद्रिका यादव,  नरेंद्र सिंह, किशुनदेव, अशोक,  गंगासागर, प्रभाकर, राजकुमार, सचिन,  रितेशचंद्र, जयप्रकाश, कंचन जायसवाल  आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed