फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Employment servant dies after being hit by bike

बाइक से दबकर रोजगार सेवक की मौत

Sat, 25 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Employment servant dies after being hit by bike
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ही गांव में शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से दबकर रोजगार सेवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर के हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

गढ़ही गांव निवासी शशिकांत यादव (37) स्थानीय विकासखंड में रोजगार सेवक के पद पर तैनात थे। वह बुलेट से बाजार गए थे। शशिकांत रात 9.30 बजे के करीब पत्नी से मोबाइल पर बात करते घर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने दस मिनट के अंदर घर पहुंचने की बात कही। कुछ देर बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो छोटा भाई मुन्ना तलाश के लिए निकला। घर से कुछ ही दूर पर धान की खेत में बुलेट से दबे शशिकांत को वह देखकर चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और बुलेट हटाकर उन्हें उपचार के लिए पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दूसरे दिन सुबह पहुुंचे रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज अमित पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिवार के लोग मामले को संदिग्ध बताने के साथ मृतक के दाहिने हाथ पर चोट, सोने पर जलने और चोट के निशान के अलावा गर्दन के नीचे काले रंग का दाग दिखने की बात कहकर बिलख रहे थे। घटना से पत्नी कंचन, बच्चों एवं मां- पिता के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलते ही बीडीओ हरि नारायण, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव सहित दर्जनों प्रधान और ग्रामीणों ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed