फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Emphasis placed on strengthening the organization at the BJP's booth president conference.

Ghazipur News: भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर दिया बल

Thu, 23 Jul 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on strengthening the organization at the BJP's booth president conference.
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मड़ियाहूं में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते मुख्य अतिथि
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को जिले में जगह-जगह बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन कर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को सशक्त बनाने के लिए रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

मछलीशहर : नगर स्थित एक मैरिज हॉल में भाजपा मछलीशहर की ओर से जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि सुरेंद्र नारायण भोड़े ने बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों को संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। गाजीपुर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक बूथ को और अधिक सशक्त बनाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूर्व विधायक जगदीश सोनकर एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मेहीलाल गौतम भी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री अभिषेक कुमार रावत ने किया। मड़ियाहूं। सम्मेलन को विधायक डॉ. आरके पटेल, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, डॉ. अजय सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, मनोज सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर :नगर के एक पैलेस में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा, सेवा, सुशासन तथा राष्ट्र प्रथम के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। सशक्त बूथ ही सशक्त संगठन की पहचान है और सशक्त संगठन ही विकसित भारत के निर्माण का आधार है। सम्मेलन में मंच पर जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, नगर अध्यक्ष राजीव केसरी, धीरज गुप्ता, नीरज मौर्य, संदीप सरोज, अर्चना शुक्ला, पुष्पा शुक्ला, कपिलमुनि उमरवैश्य, महेंद्र विजय शुक्ला सहित पांचों मंडलों के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री संतोष मिश्रा ने किया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मड़ियाहूं में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते मुख्य अतिथि

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मड़ियाहूं में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed