फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Elephant picked up and threw the auto into the field

...और हाथी ने उठाकर आटो को खेत में फेंका

Wed, 18 Mar 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Elephant picked up and threw the auto into the field
दिलदारनगर। स्थानीय गांव के पश्चिम तरफ जमानियां को जोड़ने वाले मार्ग पर बुधवार की सुबह एक आक्रोशित हाथी ने सड़क किनारे खड़े आटो को सूंड़ से उठाकर खेत में फेंक दिया। इससे आटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग अच्छा था कि चालक कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहा। पुलिस ने महावत और आटो चालक के खिलाफ बातचीत कराकर मामले को रफा-दफा करा दिया।
विज्ञापन

दिलदारनगर निवासी मोनू (28) अपना आटो लेकर गांव के पश्चिम तरफ जमानियां को जोड़ने वाले मार्ग पर सुबह करीब नौ बजे खड़ा था। वह आटो में ही बैठा था कि इसी बीच उधर से एक-एक कर तीन हाथी गुजर रहे थे। एक हाथी आटो की तरफ जैसे ही बढ़ा, चालक कूद गया। इससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। अभी वह कुछ समझ पाता कि हाथी ने सूंड़ में आटो को जकड़ लिया और उठाकर बगल में स्थित गेहूं के खेत में फेंक दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

हाथी और किसी को नुकसान न पहुंचाए, इस आशंका से लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए। आटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आटो चालक ने महावत को रोक लिया। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। बातचीत कर मामले को शांत कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को मऊ के चिरैयाकोट से दिलदारनगर में बूढ़वा मंगल के कार्यक्रम में आई थी। लौटते समय आक्रोशित हाथी से आटो को उठाकर फेंक किया। आटो चालक और महावत के बीच वार्ता कराकर मामले को रफा-दफा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed