फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity was out for eight hours, people were troubled

Ghazipur News: आठ घंटे गुल रही बिजली, लोग रहे परेशान

Sat, 21 Feb 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity was out for eight hours, people were troubled
मुहम्मदाबाद। नगर स्थित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र में लगे 10 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर शुक्रवार की सुबह तकनीकी खराब आ गई। इसके चलते मुहम्मदाबाद फीडर और शाहनिंदा फीडर की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे तक ठप रही, जिससे करीब तीन हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हो गई। उपभोक्ताओं को पेयजल सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ अमित राय और अवर अभियंता विनोद यादव ने शुरुआती जांच की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय के उच्चाधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से आई टीम ने ट्रांसफॉर्मर की खराबी दूर कर देर शाम आपूर्ति बहाल की थी। हालांकि, पिछले चार दिनों से सुबह रोस्टिंग के बाद जब आपूर्ति बहाल की जा रही थी, तब 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर ठीक से होल्ड नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से इन फीडरों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बहाल की जा रही थी। शुक्रवार सुबह आई तकनीकी खराबी के कारण दोपहर 12 बजे के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे दोनों फीडरों की बिजली पूरी तरह ठप रही, जिससे लगभग 25 हजार की आबादी प्रभावित है। एसडीओ अमित राय ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में लगातार आ रही तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। केबल बॉक्स में भी गड़बड़ी की आशंका थी, जिसे ठीक कराया गया। खराबी को दूर कर दिन दोपहर 2 बजे आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed