फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity was not available for five days, protest was held at the power house

Ghazipur News: पांच दिन से नहीं मिल रही थी बिजली, पावर हाउस पर किया प्रदर्शन

Mon, 24 Jun 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity was not available for five days, protest was held at the power house
मरदह। पांच दिन से बिजली आपूर्ति बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार की शाम छह बजे पृथ्वीपुर पावर हाउस पर पहुंचकर हंगामा किया। इस पर कर्मचारी ताला बंद कर वहां से चले गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। बिजली निगम के जेई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

पृथ्वीपुर पावर हाउस से विकास खंड के रानीपुर, बौरी, तिलाड़ी, श्रवणडीह, महमूदपुर, पारा, चौराबोझ, बिहरा, नसीरूद्दीनपुर, उच्चौर, बरेंदा, हरहरी, सुलेमापुर, दुर्खुर्शी, फेफरा, महाहर धाम, कुचया तेजपुरा, इंदौर मड़ही, धर्मपुरा, सराय मुबारक, पृथ्वीपुर, दसौली, झंगहा, भवानीपुर दो दर्जन से अधिक गांवों को बिजली सप्लाई आपूर्ति की जाती है। बीते बुधवार की रात आई आंधी-पानी के चलते तकनीकी फाल्ट आ गया। इससे बिजली गुल हो गई और रविवार तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इसे लेकर ग्रामीण रविवार की शाम छह बजे पावर हाउस पहुंचकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों को शाम को पावर हाउस पर देख कर्मचारी ताला बंद कर हट गए। घटना की जानकारी होने पर जेई ने आश्वासन शांत कराया। बिजली निगम के जेई मिथिलेश यादव ने बताया की एक दिन 33 हजार मेन सप्लाई ब्रेक डाउन में रही, बाकी समय पावर हाउस पर पांच केबीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण आपूर्ति बाधित थी, जो अब सही कर आपूर्ति दी जा रही है। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य शैलेश यादव, जयप्रकाश यादव, रामनारायण यादव, विनय, प्रमोद कुशवाहा, सुबब्चन राजभर, अनीश, शेषनाथ, अमरनाथ सिंह, भोला, रवि विश्वकर्मा, ओमप्रकाश, कामरान, रतनलाल विश्वकर्मा, गुड्डू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed