फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity supply in rural areas crumbles

बजिली आपूति बंद होते ही गायब हो जाता है नेटवर्क

Sat, 08 Aug 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply in rural areas crumbles
ब िज
विज्ञापन

गाजीपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहद खराब हो गई है। कहीं महीनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। उसे बदला तक नहीं जा रहा है, तो कहीं ट्रांसफार्मर लगाते हैं उड़ जा रहे हैं। हालत यह है कि आठ घंटे भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली के अभाव में उमस और गर्मी के समय में दिन-रात काटना मुश्किल हो जा रहा है।
सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के भदौरा पावर हाउस से करीब दर्जनों गाँव सहित मुख्य बाजार को बिजली आपूर्ति दी जाती है। लेकिन इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं। हल्की सी हवा और जर्जर तार के वजह से आए दिन कहीं ना कहीं फाल्ट की स्थिति बनी रहती है। कर्मचारियों की लापरवाही द्वारा ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए शाम को शट डाउन लिया जाता है। शुक्रवार की शाम दो ट्रांसफार्मरलगाने के नाम पर घंटों आपूर्ति बाधित रही जिससे गर्मी और उमस से परेशान रहे। आए दिन इसी तरह की समस्याएं बनाकर बिजली आपूर्ति बाधित की जाती है। हालत यह है कि इस क्षेत्र में छह से आठ घंटे भी बिजली नहीं रहती है जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

ताजपुरडेहमा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सावरगांव में ताबड़तोड़ तीन ट्रांसफार्मर महीनों से जले पड़े है।गांव के लोगों द्वारा विभाग को अवगत करा दिया गया है, इसके बावजूद विभाग के तरफ़ इसे बदले जाने की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं हो रहा है। गांव के अलग अलग स्थानों पर लगाये तीन ट्रान्सफार्मर जल जाने से आधी आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। इधर इस भीषण गरमी व उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रान्सफार्मरों को नही बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवकली संवाददाता के अनुसार पहाङपुर विद्युत उपकेन्द्र को जोहरगंज विद्युत उपकेन्द्र से अलग लाइन बनाकर सीधे विद्युत सप्लाई की जाती है। इधर नंदगंज, बाघी, करण्डा, सइतापट्टी क्षेत्र के दबाव मे पहाङपुर उपकेन्द्र को नई लाइन से काटकर नंदगंज से जोङने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इससे कई गांव की विद्युत आपूर्ति चरमरा जाएगी। ग्राम प्रधान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा किया गया तो क्षेत्रीय उपोभोक्ता धरना प्रदर्शन तथा आन्दोलन करने के लिए विवश होगे। इस बाबत उनके नेतृत्व में सैकड़ों उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, पुलिसअधीक्षक, अधीक्षण अभियन्ता को दे दिया गया है। हस्ताक्षर करने वालो में टनमन सिंह, पवन ,नन्हे ,अजीत, अभय, ओमकार, संतोष, तेजबहादुर, सुमन, बलबीर, दीपक, नागेश, पंकज,दिनेश,रमेश,अवध बिहारी, दीपू ,विजय, वीरेन्द्र, सुनील सिंह आदि शामिल रहे।

बिजली की समस्या को लेकर आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
करंडा। क्षेत्र में दयनीय विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर शनिवार को ब्राह्मण पूरा चट्टी पर स्वाभिमान संगठन तथा ग्रामीणों की संयुक्त बैठक हुई। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले दो महीने से बिजली आपूर्ति इतनी खराब है कि दो घंटे भी सुचारू रूप से निर्बाध बिजली नहीं मिल रही है। किसान भगवान भरोसे अपनी फसलें उगा रहा है।किसान लालचंद बिंद ने कहा कि सिंचाई के लिए रातभर खेत में पड़े रहने के बाद भी दो विश्वा खेत में भी पानी नहीं भर पाया। चंदन दूबे ने बताया कि बिजली न आने की वजह से मच्छरों का प्रकोप संक्रामक रोगों को न्यौता दे रहा है। उमस भरी गर्मी में जीना मुहाल हो गया है। इसी क्रम में समाजसेवी अंकुर कुमार सिंह ने बताया कि अगर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता है तो मंगलवार को चोचकपुर उपकेन्द्र पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed