{"_id":"659da85f89d4675e3b03970a","slug":"electricity-pole-and-wire-not-found-in-village-electricity-bill-paid-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-9075-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गांव में खंभा और विद्युत तार का पता नहीं, दे दिया बिजली का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गांव में खंभा और विद्युत तार का पता नहीं, दे दिया बिजली का बिल
विज्ञापन
बिरनो। विद्युत निगम का कामकाज गजब है। गांव में न तो खंभा लगा और न ही विद्युत तार खींचे गए। इसके बावजूद निगम ने कागजों में ही कनेक्शन दे दिया। उपभोक्ता कनेक्शन की रसीद लेकर अधिकारियों की चौखट नाप रहे हैं। उक्त मामला विद्युत उपकेंद्र बिरनो से जुड़ा है।
बरही दलित बस्ती के पीड़ित ग्रामीणों ने एसडीओ संतोष कुमार चौधरी को शिकायती पत्र देकर बिना विद्युत कनेक्शन के भारी भरकम बिजली बिल देने का विरोध जताया और और मांग किया कि गांव में खंभे और तार लगवाकर विद्युत आपूर्ति कराया जाए। बरही दलित बस्ती में लगभग दो दर्जन परिवारों के घर पर न तो बिजली कनेक्शन है न ही बिजली तार, बावजूद उन्हें बिजली बिल की रसीद जारी कर दी गई है, जबकि गांव में खंभे और तार का कहीं अता-पता नही हैं। गांव निवासी साधना देवी, विजय, सुनीता, ममता देवी, चंद्रावती, उर्मिला, सुनीता, इंद्रावती देवी, उर्मिला देवी, ममता सहित गांव की अन्य पीड़ित महिलाओं ने कहा कि बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी है। रसीद कटने के बाद बिल भुगतान को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं।
इस संबंध में एसडीओ संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर स्थिति देखने के बाद उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।