फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Tragedy Electric Shock in Tent During Worship Kills 4 Including Policeman Several Injured

Ghazipur News: गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, काशीदास की पूजा में टेंट में उतरा करंट; सिपाही समेत चार लोगों की मौत

Wed, 21 May 2025 08:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 May 2025 08:21 AM IST
सार

Ghazipur Tent Accident: गाजीपुर के नरवर गांव में इस दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर माैके पर मरदह थाने की पुलिस भी पहुंच गई। झुलसे लोगों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। अस्पताल में डाॅक्टराें ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। यहां कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई है। इस हादसे पर सीएम योगी ने अपनी शोक संवेदना जाहिर की है।

विज्ञापन
Ghazipur Tragedy Electric Shock in Tent During Worship Kills 4 Including Policeman Several Injured
इसी तार में उतरा था करंट और मऊ स्थित अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के मरदह थाना के नरवर गांव में काशीदास पूजन के आयोजन में बांस लगाने के दौरान ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से दर्दनाक हादसा हो गया। बांस स्पर्श कर जाने से सात लोग करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। सभी को अचेतावस्था में उपचार हेतु मऊ स्थित चिकित्सालय में ले जाया गया।

विज्ञापन




हाइटेंशन तार के चपेट में आने वाले रविंद्र यादव (28), गोरख यादव (20), छोटू यादव (35), संतोष यादव (25), अमन यादव (22), अमेरिका यादव (16), जितेंद्र यादव (16) को मऊ चिकित्सालय भेजा गया है। दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मरदह थाना के पिपनार गांव में काशीदास बाबा की पूजा की तैयारी के दौरान झंडा लगा रहे सात लोग हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

Ghazipur Tragedy Electric Shock in Tent During Worship Kills 4 Including Policeman Several Injured
दर्दनाक हादसे के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

मृतकों में रविंद्र यादव, अजय यादव, छोटेलाल, अमन यादव शामिल हैं। वहीं, अमेरिका यादव, संतोष यादव, जितेंद्र यादव गंभीर हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों में रविंद्र यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में काॅन्सटेबल था। वह आंबेडकर नगर जनपद में तैनात था।

बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे लोग काशीदास पूजन की तैयारी कर रहे थे। 11 बजे से आयोजन होता तय था। इस पूजा में आसपास के जिले के लोग भी हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए थे। पूजन में मंडप बनाने के लिए कुछ लोग बांस काटकर ला रहे थे। बांस का ऊपरी हिस्सा हाइटेशन लाइन से टच हो गया। 

इस हादसे में एक बाद एक लोग झुलसते गए। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घायलों को मऊ जिले के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी रहा।

दूसरी तरफ, हादसे की सूचना पाकर माैके पर एएसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, कासिमाबाद सीओ, थानाध्यक्ष तारामती यादव सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई थी। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि हाइटेंशन तार की चपेट में आने से चार लोगों की माैत हुई है। 

सीएम ने जताई संवेदना

यूपी के गाजीपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे काे लेकर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी शोक संवेदना जाहिर की है। जनपद गाजीपुर में करंट लगने के हादसे में हुई जनहानि पर सीएम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

इसके पूर्व घटना स्थल पर एसडीएम मनोज कुमार पाठक भी पहुंच गए थे। उन्होंने मुआयना कर लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने को आदेशित किया। वहीं, अस्पताल में परिजनों का जमावड़ा लगा गया था। महिलाएं बिलख रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed