फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity distribution block Jangipur is ahead in installing smart meters, Zamania is lagging behind

Ghazipur News: स्मार्ट मीटर लगाने में विद्युत वितरण खंड जंगीपुर आगे, जमानिया फिसड्डी

Mon, 08 Sep 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Electricity distribution block Jangipur is ahead in installing smart meters, Zamania is lagging behind
गाजीपुर। जनपद में एक वर्ष में 80, 981 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। तीन वर्षों में कुल 5.20 लाख स्मार्ट मीटर लगाने जाने का लक्ष्य है। अब तक सबसे अधिक स्मार्ट मीटर विद्युत वितरण खंड क्षेत्र जंगीपुर में 36 हजार 624 लगाए गए हैं। यहां उपभोक्ता बिना दबाव के मीटर लगवा रहे हैं जबकि जमानिया फिसड्डी है। यहां केवल 4 हजार 553 स्मार्ट मीटर ही लग पाए हैं। वजह उपभोक्ता इसलिए मीटर नहीं लगवा रहे कि बिजली का बिल ज्यादा आएगा। जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य अगस्त वर्ष 2024 से चल रहा है। इसकी जिम्मेदारी आंध्र प्रदेश की कंपनी जीएमआर को दी गई है। इसको लेकर बकायदे जीएमआर कंपनी से बिजली निगम का अनुबंध हुआ है। जीएमआर कंपनी 10 वर्षों तक स्मार्ट मीटर के मेंटेनेंस का कार्य देखेगी। जनपद में कुल 8 नगर निकाय हैं। इनमें तीन नगर पालिका व पांच नगर पंचायत क्षेत्र है। सरकारी कॉलोनियों, नगर निकायों व ग्रामीण बाजारों में प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लग रहा है। यहां तक कि ट्रांसफॉर्मर व फीडर पर भी स्मार्ट मीटर लग रहे हैं। जनपद में करीब 10 हजार बड़े बकायेदार हैं। वरीयता के आधार पर इनके यहां भी स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

40 टीमें कर रही हैं स्मार्ट मीटर लगाने का काम-जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य 40 टीमें कर रही हैं। प्रत्येक टीम में दो सदस्य हैं। इनमें एक टेक्नीशियन व एक हेल्पर शामिल है। पांच टीमों पर कंपनी की ओर से एक सुपरवाइजर है, जो निगरानी करेगा। आने वाले समय में पहले स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करना होगा, तभी उपभोक्ता बिजली का इस्तेमाल कर पाएंगे। रिचार्ज खत्म होने पर स्वत: बिजली डिस्कनेक्ट हो जाएगी। इससे बिजली चोरी पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी।
विज्ञापन

खंडवार लगाए गए स्मार्ट मीटर का ब्यौरा
विद्युत वितरण खंड लगाए गए स्मार्ट मीटर
विद्युत वितरण खंड जंगीपुर 36 हजार 624
विद्युत वितरण खंड नगर 24 हजार 878
विद्युत वितरण खंड सैदपुर 14 हजार 926
विद्युत वितरण खंड जमानिया 04 हजार 553
अब तक जनपद में 80 हजार 981 स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। स्मार्ट मीटर बिजली निगम व उपभोक्ताओं दोनों के हित में है। इससे उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलेगी। - गोपाल सिंह, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड नगर
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर लगवाने से हिचक रहे उपभोक्ता
गाजीपुर। अभी बिजली निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगवाने को लेकर उपभोक्ताओं पर दबाव नहीं बनाया जा रहा है बल्कि रजामंदी के तौर पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। दूसरी तरफ कई उपभोक्ताओं का मानना है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली का बिल बढ़कर आएगा। यही कारण है कि कुछ क्षेत्रों में उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाने को लेकर उदासीन बने हुए हैं। हालांकि बिजली निगम का दावा है कि इससे उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed