{"_id":"6259a547b69f8d4b54523f70","slug":"electricity-department-team-registered-a-case-on-45-ghazipur-news-vns6484990118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की टीम ने 45 पर दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की टीम ने 45 पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन
बिजली विभाग की ओर से लगातार मार्निंग रेड किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर क्षेत्र के साहबान तकिया, खुदाई का पूरा, मुफ्ती का पूरा, बहुपूरा, तुलसिया का पुल, रायगंज और उसके आस-पास के क्षेत्रों में विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मार्निंग रेड किया गया। जिसमें विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के साथ बिजली लास कम किया जा सके।
बिजली विभाग की टीम ने सीधे चोरी करते हुए 21 और मीटर से अलग केबल खीचकर 24 लोगों पर मामला दर्ज किया है। चेकिंग टीम के प्रभारी अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय ने बताया कि शहर क्षेत्र में आगे भी मॉर्निंग रेड की जा सकती है। उपखण्ड अधिकारी शिवम राय ने बताया कि दस हजार से ऊपर के बकायेदारों की भी सूची बन गई है जिसमें ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं को सूची के आधार पर प्रतिदिन चेकिंग के दौरान पकड़कर केबिल काट दी जाएगी। साथ ही उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिनका भी दस हजार से ऊपर का बकाया है वे लोग तत्काल अपना बकाया राशि शहर क्षेत्र के उपकेंद्र प्रकाशनगर, पीरनगर, खंड कार्यालय आमघाट, उपखंड कार्यालय लालदरवाजा पर अपना बिल का भुगतान तत्काल जमा कर सकते हैं।