फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity department did morning raid, FIR on 12

Ghazipur News: बिजली विभाग ने मारी मॉर्निंग रेड, 12 पर एफआईआर

Thu, 15 Jun 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity department did morning raid, FIR on 12
गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार सिंह के निर्देश पर हाई लाइन लास वाले फीडर पर सहायक अभियंता सुधीर कुमार एवं अवर अभियंता अमित गुप्ता के नेतृत्व में रौजा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 लोग अलग से कटिया मारकर विद्युत उपभोग करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं चार लाख के बकाए पर कुल 13 लोगों की बिजली पोल से डिस्कनेक्ट की गई और चार लोगों का मौके पर मीटर बदला गया।
विज्ञापन

सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि रौजा क्षेत्र के मुहल्ला चंदन नगर, कृष्णापुरी, चंदवाहा में हाईलाइन लास है, जिससे आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने, तार टूटने और लो वोल्टेज अत्यधिक होना पाया गया था। जिस पर सुबह माॅर्निंग रेड किया गया, जिसमें 12 लोग मौके पर विद्युत चोरी करते हुए पाए गए, जिसमें सभी लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी में विजिलेंस थाने पर मुकदमा करवाया गया है। वहीं 13 लोगों की बकाया पर पोल से लाइन डिस्कनेक्ट की गई। चेकिंग के दौरान चार लोगों का मीटर मौके पर जला पाया गया, जिस पर सभी चारों उपभोक्ताओं का मौके पर नया मीटर स्थापित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केबिल डिस्कनेक्ट किए गए उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि बिना अपने बकाया बिलों का भुगतान किए अगर लाइट जुड़ती पाई गई तो धारा 135 के तहत विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराकर विविध कार्रवाई करने को बाध्य होंगे। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि कोई भी मीटर बाइपास करके विद्युत उपभोग ना करें एवं मीटर से छेड़छाड़ न करें एवं प्रतिमाह अपने बिजली का भुगतान अवश्य करें। चेकिंग टीम में रौजा उपकेंद्र के सभी लाइनमैन, मीटर रीडर, डिस्कनेक्शन टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed