फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity cut off for six hours in half of the city

Ghazipur News: शहर के आधे हिस्से में छह घंटे गुल रही बिजली

Mon, 15 Jul 2024 03:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for six hours in half of the city
गाजीपुर। शहर में रविवार को छह घंटे से अधिक समय तक के लिए कलेक्ट्रेट, डीएम-एसपी आवास इलाके की बिजली गुल रही। वीआईपी इलाकों की बत्ती गुल होने पर बिजली निगम में हड़कंप रहा। आनन-फानन में लाइनमैनों को लगाया गया। किसी तरह रात नौ बजे फाॅल्ट को सही किया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। आपूर्ति बाधित होने से उमस व गर्मी से लोग जहां परेशान रहें, वहीं सड़कों और कॉलोनियों में अंधेरा पसरा रहा।
विज्ञापन

दिन में तीन बजे रौजा और पीरनगर उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इससे कलेक्ट्रेट, तहसील के पीछे का इलाका और डीएम-एसपी आवास तक का इलाका अंधेरे में डूब गया। विद्युत निगम के जेई, एसडीओ तक फाॅल्ट ढूंढने को लेकर परेशान रहे। किसी तरह रात नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। कर्मचारियों ने बताया कि कई स्थानों पर जंंपर उड़ गया था, जिसे चलते यह समस्या आई। वहीं, इधर सुबह से ही शास्त्री नगर की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति विभाग के पास पेड़ गिरने के चलते भी शास्त्री नगर कॉलोनी के दूसरे हिस्से की बिजली गुल रही। इसके चलते उमस व गर्मी से लोग पूरे दिन परेशान रहे। वहीं इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। ऐसे में लोगों को पीने वाले पानी के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा। रात नौ बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed