फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity Bill Relief Scheme: 25% discount on principal amount

बिजली बिल राहत योजना : मूलधन पर मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट

Thu, 04 Dec 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity Bill Relief Scheme: 25% discount on principal amount
मरदह। क्षेत्र के बहलोलपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को बिजली निगम की ओर से बिजली बिल राहत योजना को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विद्युत वितरण खंड जंगीपुर के उपखंड अधिकारी चंद्रमोहन कुमार ने बताया कि 1 लाख 75 हजार 310 रुपये शिविर में जमा किए गए। 21 पंजीयन किया गया। जिन उपभोक्ताओं ने मार्च से 30 नवंबर तक का बिजली बिल जमा नहीं किया है, उन्हें ब्याज पर 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अतिरिक्त मूलधन पर भी 25 प्रतिशत की राहत प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ घरेलू श्रेणी के 2 किलोवाट तक और व्यावसायिक श्रेणी के 1 किलोवाट तक के कनेक्शन धारकों को मिलेगा। योजना उन उपभोक्ताओं के लिए भी है, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से मार्च तक और उसके बाद से अब तक कोई भुगतान नहीं किया है। संविदा कर्मियों को पांच-पांच पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए दिसंबर में पन्सेरवा, बहलोलपुर, तांती, लहुरापुर, कोड़री, गहिली बसारिखपुर, भोजापुर, मुस्तफाबाद, हरदासपुर कला, नेवादा, हरिहरपुर, नखतपुर, चौथी, बिजौरा, नायकडीह, अतरौला, करूई, धनेशपुर आदि जगहों पर शिविरक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed