फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electrical workers demanding encompass

विद्युत कर्मियों ने मांगों को लेकर दिया धरना

Mon, 07 Sep 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 07 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Electrical workers demanding encompass
विद्युत मजदूर पंचायत की ओर से विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर  सोमवार को  कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर पंचायत के अधिकारियों के साथ अधीक्षण अभियंता की वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकल सका। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रांतीय अतिरिक्त  महामंत्री निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर  कर्मचारियों को अधीक्षण कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होना  पड़ा। मंडल अध्यक्ष एवं मंडल मंत्री सुरेश सिंह एवं पीएन तिवारी ने कहा कि  रात्रि कालीन हेल्पर की निविदा को कई माह व्यतीत होने के बाद भी कई  उपकेंद्रों पर रात्रि कालीन हेल्पर ठेकेदार की ओर से भेजा नहीं गया है।
विज्ञापन


साथ  ही कई उपकेंद्रों पर रात्रि कालीन हेल्पर तैनाती के बावजूद  उन्हें कई माह  से भुगतान नहीं कराया जा रहा है। जिसकों लेकर अधीक्षण अभियंता ने संगठन को  रात्रि कालीन हेल्पर की भुगतान की व्यवस्था कराने एवं उनकी सूची संगठन को  उपलब्ध कराने के लिए लिखित आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई भी कार्य नहीं किया गया। जिससे कर्मचारियों में बेहद नाराजगी है।
खंडीय मंत्री अरविंद कुशवाहा  ने कहा कि उपकेंद्रों के परिचालन एवं अनुरक्षण में लगे संविदा कर्मियों की  सूची, नाम, पता, ईपीएफ नंबर एवं बीमा की स्थिति संगठन को उपलब्ध कराने की  मांग करते हुए संविदा कर्मियों को प्रतिमाह चेक से भुगतान की मांग की गई।  कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय पर मांगों को नहीं मांगा गया तो वह आंदोलन करेंगें।


इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, शिवदर्शन सिंह, शशिकांत मौर्या, संजय यादव, पंकज  सिंह, पंकज वर्मा, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह, भानु प्रताप, इंसाफ अली, अजय  विश्वकर्मा, रिंकू राय, बिजेंद्र यादव, विजय राय, जयप्रकाश कुशवाहा, रमेश  यादव, पीताम्बर कुशवाहा, अशोक यादव, प्रमोद, जाकिर अली, रामाआधार यादव,  इंतजार अहमद, राजेश कुशवाहा के साथ आदि मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता सुरेश सिंह एवं  संचालन अरविंद कुशवाहा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed