{"_id":"62964fe74d3e625a2a612101","slug":"electric-poles-will-be-illuminated-with-tricolor-lights-ghazipur-news-vns6565144120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे लाइटों से जगमगाएंगे बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे लाइटों से जगमगाएंगे बिजली के खंभे
विज्ञापन
नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं वार्डों के विद्युत खंभे लाइटों से जगमगाएंगे। केसरिया, सफेद और हरे रंग के बिजली के झालरों से रात में शहर जगमगा उठेगा। वहीं बंद पड़े फव्वारा को भी दुरुस्त कर संचालित करने के लिए ठोस कदम उठाया जा रहा है, जिससे सुंदरता में चार-चांद लग सके।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर को सजाया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से महुआबाग से कचहरी तक जाने वाले मार्ग के किनारे लगे विद्युत के खंभों को जहां बिजली के झालरों से सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं महुआबाग स्थित फव्वारे को दुरुस्त भी किया जा चुका है। इसी तरह लंका, सकलेनाबाद, मिश्रबाजार, स्टेशन रोड, मिश्रबाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों एवं प्रमुख मार्गों के किनारे लगे खंभों पर तिरंगा लाइट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। शाम होते ही इन लाइटों के जलने से पूरा क्षेत्र जगमगा उठ रहा है। वहीं विशेश्वरगंज स्थित फव्वारे को भी दुरुस्त कराया जा रहा है, जिससे इसका संचालन हो सके। जबकि अन्य शहर के अन्य चौराहों को भी नपा की ओर से झालरों से सजाया जा रहा है, जिससे शहर की सुंदरता में चार-चांद लग सके। यहीं नहीं जिन मार्गों के किनारे पेड़ है, उसे भी इन झालरों से सजाया गया है। इसके साथ ही पार्कों को भी जगमगाने के लिए लाइटिंग कराई जाएगी। इसको लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि शहर को तिरंगा लाइटों से सजाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह कार्य कराया जा रहा है।