{"_id":"61929922486a83370b5e7ca6","slug":"electric-memo-train-journey-started-on-dildarnagar-tadighat-route-ghazipur-news-vns6227678122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलदारनगर-ताड़ीघाट रूट पर इलेक्ट्रिक मेमो ट्रेन का सफर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलदारनगर-ताड़ीघाट रूट पर इलेक्ट्रिक मेमो ट्रेन का सफर शुरू
विज्ञापन
मेमो पैसेन्जर ट्रेन के पहली बार संचालन शुरू होने पर ताडीघाट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर लोको पायल?
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नीस किमी लंबी दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर सोमवार से रूट पर आठ बोगियों की 680 सीट वाली इलेक्ट्रिक मेमों ट्रेन 03643 का संचालन शुरू हो गया। जो सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां क्षेत्रीय लोगों ने ट्रेन के चालक दल सहित अन्य कर्मियों को माला- फूल पहनाकर एवं मिठाई खिला कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान मेमो ट्रेन को भी फूलों से सजाया गया। स्टेशन पर मेमों ट्रेन को देखने वालों की भीड़ भी लगी रही। लोग ट्रेन के अंदर एवं चालक दल के सदस्यों के साथ इस यादगार लमहे को मोबाइलों में कैद करते रहे। मेमो ट्रेन के संचालन शुरू होने से यात्रियों में काफी हर्ष देखा गया।
सोमवार के पहले सफर के दौरान ट्रेन के संचालन दल में लोको पायलट ज्ञानचंद कुमार, सहायक लोकोपायलट राकेश कुमार, चीफ लोको इंस्पेक्टर एम एस यादव, गार्ड एसपी सिंह, हंसराज शामिल थे।
विज्ञापन
मेमो सोमवार की सुबह दिलदारनगर जंक्शन से 8 बजकर 15 मिनट पर ताड़ीघाट के लिए रवाना हुई। इसके बाद सरहुलां, नगसर, बेमुआ और सोनवल होते हुए अपने 50 मिनट का सफर तय करते हुए निर्धारित समय 9 बजकर 55 मिनट पर ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पहुंची।
लोको पायलट ज्ञानचंद ने बताया कि यह मेमो की गति 100 किमी प्रति घंटा है। इसके एक कोच में 85 सीट है। हरेक कोच में करीब डेढ सौ से दो सौ यात्री यात्रा कर सकते है। खड़े होकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कोच में जगह जगह हैंगर स्टैंड लगाया गया है ताकि वह सुरक्षित यात्रा कर सके। बताया कि यह मेमो पैसेंजर ट्रेन पूर्व की भांति दिन में तीन बार आएगी और इतने बार ही जाएगी। कोच में दोनों तरफ सीटें हैं।