{"_id":"578e6fcb4f1c1b217fc4b946","slug":"electric-connection-disconnected-of-4-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बड़े बकाएदारों का काटा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बड़े बकाएदारों का काटा कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीओ अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के कई मुहल्लों में बिजली विभाग ने औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अधिक बकाया होने पर चार लोगों का कनेक्शन काटा गया, साथ ही बकाएदारों से एक लाख दस हजार रुपया वसूला गया। बकाएदारों को सेक्शन थ्री की नोटिस दी गई। एसडीओ ने कहा कि अगर चेकिंग के दौरान कोई भी बिजली चोरी करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। चेकिंग के चलते मुहल्लावासियों में अफरा-तफरी मची रही।
टीम में शामिल प्रकाशनगर उपकेंद्र के जेई अकबर अली ने बताया कि शहर से पुलिस लाइन, हुसैनपुर, आदर्श गांव, प्रकाशनगर सहित अन्य मुहल्लों में औचक विद्युत चेकिंग का अभियान चलाया गया। चेकिंग में 20 कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान अधिक बकाया होने पर चार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया, जबकि बकाए का एक लाख दस हजार रुपया वसूला गया। इस दौरान मीटरों की जांच के साथ ही खराब मीटरों को बदलने का कार्य भी किया गया। नगर एसडीओ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कई बकाएदारों को नोटिस दी गई। इसके बाद उनके नाम से आरसी जारी होगी। बकाएदार अगर समय से पैसा नहीं जमा करते है तो नोटिस जारी किया जाएगा।
तहसील के माध्यम से वसूली की जाएगी। बताया कि विभाग की तरफ लगातार औचक चेकिंग अभिायन चलाया जाएगा। इस दौरान चोरी से बिजली जलाने वाले या बाईपास केक्शन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई उपभोक्ता मीटर रीडर को मीटर की रीडिंग करने से रोकता है तो उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। टीम में लाइनमैन अमरनाथ, श्रवण के साथ मीटर विभाग टीम के सदस्य शामिल थे। अचानक चले चेकिंग अभियान से खासकर बकाएदारों और अवैध ढंग से बिजली जलाने वालों में अफरा-तफरी मची रही।