{"_id":"f43242915a393b30976542efdf756fac","slug":"electoral-revenge-killings-the-bodies-of-trees-tanga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में हत्या, शव पेड़ से टांगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में हत्या, शव पेड़ से टांगा
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में शुक्रवार को 50 साल के दीपचंद की हत्या करके उसका शव हत्यारों ने बबूल के पेड़ से लुुंगी के सहारे टांग दिया। घटना बरेसर थाने के रेंगा गांव की है। गांव के गोधनी नाला के पास अधेड़ का शव लटकता देख
ग्रामीणों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि चुनावी की रंजिश में कुछ लोगों ने हत्या की और आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से टांग दिया। इस मामले में उसकी पत्नी ने ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या
का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेंगा गांव के कुछ लोग आज सुबह खेत की तरफ गए तो गोधनी नाला के पास बबूल के पेड़ से लटकता शव देख भयभीत हो गए।
विज्ञापन
समीप जाने के बाद पता चला की गांव के ही रहने दीपचंद (50) का शव शव लुंगी के सहारे लटक रहा है। उनके शोर मचाने पर गांव के अधिकांश लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी पहुंच गई। दीपचंद की पत्नी
शांति देवी ने ग्राम प्रधानी के चुनाव की रंजिश में पति की हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पति घर में थे। भोर में किसी ने आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया। दीपचंद उससे मिलने गए थे। उसके बाद वे घर लौटकर नहीं आए।
उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन राय और थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव मौका मुआयना किया। उन्होंने पुलिस वालों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में ले लिया। मृतक के सिर पर चोट के
गहरे निशान पाए गए हैं। पुलिस ने कुछ दूरी पर शाल और खून के छींटे पड़े देखे। इस मामले में मृतक की पत्नी शांति देवी ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक खेती करता था और उसके तीन पुत्र एवं एव
पुत्री हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले की पड़ताल की जा रही है।