फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Election: Checking will be done through app, training given to flying squad team

चुनाव : एप के माध्यम से होगी चेकिंग, उड़न दस्ता टीम को दिया गया प्रशिक्षण

Sun, 17 Mar 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Election: Checking will be done through app, training given to flying squad team
गाजीपुर। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर शनिवार को एफएसटी (उड़न दस्ता टीम) का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने एफएसटी (उड़न दस्ता टीम) को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसएमएस और सी विजिल एप के माध्यम से ही चेकिंग की कार्रवाई की जानी है। चेकिंग के दौरान जिस विभाग से कार्रवाई होनी है उस विभागीय अधिकारी को अवगत कराएं तथा विभागीय अधिकारी के आने के बाद ही कार्रवाई पूर्ण करें।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही शस्त्र, शराब, रुपये वितरण किए जाने, वस्तुओं के पकड़े जाने तथा प्रलोभन में लेना एवं जनता को धमकाने वाली शिकायतों पर टीमें तत्काल पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करेंगी। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी अवश्य कराई जाए। जिला सूचना सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल एवं डीएफओ प्रदीप कुमार ने एफएसटी को व्यय लेखा नियंत्रण के तहत की जाने वाली कार्रवाई के अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता के मामले पर भी कैसे नियंत्रण रखना है इस विषय पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने एफएसटी (उड़न दस्ता टीम) को ईएसएमएस एवं सी विजिल एप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। चुनाव के दौरान अधिक मात्रा में नगद जब्ती एवं लेनदेन पर पैनी नजर कैसे रखी जा सकती है इस विषय पर भी प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, आयकर अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर चंद्रशेखर यादव एवं जिले में तैनात सभी एफएसटी टीम उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed