{"_id":"c695c9924243c7c8786ff9329e85719e","slug":"election-campaign-stops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में प्रधान और सदस्य पद के लिए एक दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। प्रधान पद की 252 और सदस्य पद की 3308 साटो के लिए प्रचार का शोरगुल रविवार की शाम थम गया। सोमवार को पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थानों से अपने-अपने मतदान स्थलों को रवाना होंगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे दौर में प्रधान एवं सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जा रहा है। जिले में चार चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया। दूसरे चरण में पहली दिसंबर को सदर, जमानिया, रेवतीपुर और भदौरा विकासखंड की प्रधान पद की 252 और सदस्य पद की 3308 सीटों के मतदान कराया जाएगा। इस चरण में इन दोनों पदों पर 2050 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। इनकी किस्मत का फैसला 363655 पुरूष एवं 316380 महिला सहित कुल 680035 मतदाता करेंगे। इस चरण में सबसे ज्यादा प्रधान पद के उम्मीदवार जहां जमानिया ब्लाक में जोर आजमाइश कर रहे है वहीं भदौरा ब्लाक में इनकी संख्या सबसे कम है। मिली जानकारी के अनुसार सदर ब्लाक में प्रधान पद की 77 सीट के लिए 593, जमानिया की 83 सीट के लिए 640 , रेवतीपुर और भदौरा क 46-46 सीटों के लिए क्रमश: 427 और 390 उम्मीदवार मैदान में हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच कराए जाने वाले मतदान की सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। रविवार की शाम प्रचार थम गया। इसके बाद उम्मीदवार घर-घर संपर्क कर लोगों को रिझा रहे हैं।