फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Elder brother murdered younger brother to grab property

प्रापर्टी हथियाने के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की थी हत्या

Sun, 20 Dec 2020 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Elder brother murdered younger brother to grab property
गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने बवाड़ा गांव में बड़े भाई द्वारा छोटे की प्रापर्टी हड़पने के चक्कर में धारदार हथियार से हत्या करने की वारदात का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। हत्यारोपी भाई को पुलिस ने कासिमाबाद-मुहम्मदाबाद रोड स्थित कादीपुर पेट्रोल पंप के पास से धर-दबोचा। साथ ही आला कत्ल हथियार, एक शर्ट एवं मृतक का दो मोबाइल भी बरामद किया। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि बवाड़ा गांव निवासी मोहन सिंह ने अपने छोटे भाई गुप्तेश्वर सिंह उर्फ मुन्ना की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और मकान बाहर से बंदकर फरार हो गया था। पांच दिन बीतने पर 18 दिसंबर को शव की दुर्गंध के बाद हत्या की जानकारी हो पाई। मृतक की बड़ी पुत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। कासिमाबाद- मुहम्मदाबाद रोड स्थित कादीपुर पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि पुराना मकान बेचना चाहता था, लेकिन छोटा भाई गुप्तेश्वर सिंह बेचने नहीं दे रहा था। उसकी चार पुत्रियां हैं, इसलिए भाई की हत्या कर दी, जिससे पूरी प्रापर्टी मेरी हो जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक हरिप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल मनोज वर्मा, कांस्टेबल बड़ेलाल वर्मा, कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल पंकज तिवारी, कांस्टेबल दिनेश सिंह एवं कांस्टेबल नवीन दुबे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed