{"_id":"582c9ab44f1c1bf23c8fdda1","slug":"elanasiddharth-struggle-to-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली से संग्राम का एलानःसिद्धार्थ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली से संग्राम का एलानःसिद्धार्थ
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा विधानसभा मुहम्मदाबाद के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को तिवारीपुर स्थित एमजेआरपी एकेडमी स्कूल में हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की 23 नवंबर को गाजीपुर में होने वाली प्रस्तावित रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की रणनीति पर विचार किया गया।
मुहम्मदाबाद विधानसभा रैली के प्रभारी प्रदेश आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सपा मुखिया की यह रैली सांप्रदायिक ताकतों के विरूद्ध महासंग्राम का एलान होगा। गाजीपुर के लिये सौभाग्य का विषय है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां से चुनाव का शंखनाद करने जा रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने जो विश्वास गाजीपुर के समाजवादियों पर किया है। इस रैली में सर्वाधिक भागीदारी करके मुहम्मदाबाद के कार्यकर्ता रैली को सफल बनाएंगे। बैठक में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, चंद्रमा सिंह यादव, मुन्ना यादव, पप्पू यादव, अनिल कुशवाहा, केशरी यादव, हरिनाथ राम, श्यामलाल, श्यामनरायण, रामसुमेर कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, पवन गुप्ता, मनोज यादव, अंबिका यादव, अनिल चौधरी, धर्मेंद्र यादव आदि रहे।, अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामधारी सिंह यादव तथा संचालन सरजू यादव ने किया। उधर नवयुवक पासवान महासभा की बैठक बुधवार को युसूफपुर बाजार में हुई। इस दौरान 23 नवंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।