फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Earlier public treasury was looted: Virendra Singh Mast

पहले जनता का लूट लिया जाता था खजाना : वीरेंद्र सिंह मस्त

Mon, 27 Nov 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Earlier public treasury was looted: Virendra Singh Mast
मुहम्मदाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजापुर में रविवार को ग्राम सभा से लोकसभा तक लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि इस क्षेत्र में पहले पिस्तौल और पैसे से जनता का खजाना लूट लिया जाता था। आज इनको लूटने वालो को सजा दी जा रही है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए लोकसभा के साथ ग्राम सभा को भी शक्तिशाली होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि करइल की यह धरती देश के सबसे उपजाऊ मैदानों में एक है, लेकिन मंगई नदी के कारण इस जमीन में खेती नही हो पा रही थी। मंगई की खुदाई करवाया गया, जिससे किसानों को काफी लाभ होगा आगे इस पर और कार्य किया जाएगा। यह जिला किसानों का जिला है, स्वामी सहजानंद सरस्वती का जिला है, जिन्होंने किसान आंदोलन की शुरुआत कर अंग्रेजों की चूल हिला दी।आज मोटे अनाज की महत्ता काफी बढ़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जी 20 की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई। इस वर्ष हमारे जिले में मोटे अनाज की काफी खेती हुई है। जिस अनाज को गरीब का अनाज कहा जाता है आज वही ज्वार ,बाजरा ,कोदो लोगों के लिए दवा बन गया है। आज प्राकृतिक खेती का महत्व बढ़ गया है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को रोगमुक्त किया जा सके। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा के लिए 2 लाख रुपये ऋण में एक लाख की सब्सिडी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य,जिला उद्यान अधिकारी डॉ शैलेंद्र दूबे, उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार, ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, खंड विकास अधिकारी कमलेश यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विजय शंकर राय और आभार ग्राम प्रधान अश्वनी राय ने ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed