फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   E-tickets worth two lakh 64 thousand recovered

Ghazipur News: दो लाख 64 हजार के ई-टिकट बरामद

Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
E-tickets worth two lakh 64 thousand recovered
दिलदारनगर। स्थानीय बाजार में कम्युनिकेशन सेंटर की आड़ में अवैध तरीके से रेलवे के ई-टिकट बनाकर बेचने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ। मंगलवार की देर शाम आरपीएफ की टीम ने कम्युनिकेशन सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान करीब दो लाख 64 हजार रुपये के अवैध ई-टिकट बरामद हुए। टीम ने संचालक को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया।
विज्ञापन

ई- टिकट के अवैध कारोबार की सूचना मिलने पर आरपीएफ टीम स्थानीय बाजार स्थित एक कम्युनिकेशन सेंटर पहुंची। छानबीन के दौरान टीम को मौके से चार टिकट और 151 पुराना तत्काल ई-टिकट बरामद हुए। जिस पर टीम ने सेंटर संचालक शकुंतला नगर निवासी मुहम्मद अजमल अंसारी को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर की सहायता से व्यक्तिगत यूजर आईडी का उपयोग कर तत्काल ई-टिकट बनाकर ग्राहकों को ऊंचे मूल्य पर बेचता है। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बाल गंगाधर ने बताया कि 264000 का अवैध ई- टिकट बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed